गुड़गांव, अक्टूबर 29 -- गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) ने पानी के बिलों के बड़े बकायेदारों (डिफॉल्टरों) के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर ली है। निगम के 17 हजार से अधिक उपभोक्ताओं पर पानी और सीवर शुल्क का कुल 180 करोड़ से अधिक बकाया है। इसकी वसूली के लिए निगम अब पानी और सीवर कनेक्शन काटने का काम इसी सप्ताह से शुरू करेगा। इसको लेकर नगर निगम के कार्यकारी अभियंता मुख्यालय प्रदीप कुमार ने सभी डिविजन के जूनियर इंजीनियरों को वार्ड अनुसार सूची सौंप दी है। अब सभी जूनियर इंजीनियर इन डिफॉल्टरों को तीन दिन में बिलों की बकाया राशि को जमा करवाने का समय दिया जाएगा। इसके बाद भी अगर किसी ने पानी के बकाया बिलों का भुगतान नहीं किया तो निगम की तरफ से इन सभी के घरों व भवनों के पानी व सीवर के कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी। निगम आयुक्त ने बिलों को ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.