सीतामढ़ी, मार्च 22 -- पुपरी। नगर परिषद जनकरपुररोड में हर-घर नल से जल देने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए गए। घरों तक पाइपलाइन बिछाने के लिए चमचाती सड़कों को तोड़ा गया। मगर, नगर परिषद क्षेत्र के घरों में लगाए गए टोटी में किसी एक भी घर में पानी नहीं पहुंचा। इस योजना को धरातल पर उतारने के लिए करोड़ों रुपये पानी की तरह बहा दिए गए। किंतु जलापूर्ति के लाभ से नगर के लोग आज भी वंचित हैं। अब जब गर्मी अपने परवान पर चढ़ रही है तो फिर से नल जल योजना को धरातल पर उतारने की कवायद शुरू की गई। गली-गली में चकाचक सड़कों को तोड़कर पुराने पाइप लाइन का मरम्म्त किया जा रहा है। इस कारण नगर के लोगों की परेशानी फिर से बढ़ने लगी है। पेयजलापूर्ति के मामले में नगर परिषद जनकपुररोड पुपरी बदतर हालात में पहुंच चुका है। डेढ़ दशक पहले शहर के लोगों को पेयजलापूर्ति का बेहतर से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.