लखनऊ, फरवरी 2 -- मोहान रोड शकुंतला मिश्रा विश्वविद्यालय स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के बैंक मित्र द्वारा करोड़ों की ठगी का शिकार पीड़ित सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दरबार में पांच कालीदास मार्ग स्थित आवास पहुंचे। ठगी का शिकार लोगों में से पीड़िता रंजना राजपूत दरबार में पहुंची। उन्होंने मुख्यमंत्री को प्रार्थनापत्र देकर अपनी व्यथा कही कि बैंक मित्र और अन्य कर्मियों की मिली भगत ने लोगों के जीवन भर की कमाई लूट ली। किसी की बेटी की शादी टूट गई तो किसी की बुढ़ापे के लिए जोड़ी गई रकम चली गई। मुख्यमंत्री योगी ने तत्काल मामले का संज्ञान लेकर उपस्थित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए और रकम वापस दिलाने का आश्वासन दिया। यह लोग पहुंचे मुख्यमंत्री से गुहार करने बैंक के पीड़ित ग्राहकों सुधीर यादव, रंजना राजपूत, विशाल वर्मा ,सालिगराम,...