मुरादाबाद, मार्च 20 -- करोड़ों रुपये के बकाये में गुरुवार को नगर निगम ने 20 प्रतिष्ठानों को सील करने की कार्रवाई की। इस दौरान 82 लाख रुपये की वसूली भी की गई। टैक्स जमा नहीं करने वालों के प्रतिष्ठानों को नीलाम किए जाने की भी चेतावनी दी गई। निगम की इस कार्रवाई से बकायेदारों में हड़कंप मचा है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी आरती सिंह के नेतृत्व में बकाएदारों के खिलाफ मझोला के खुशहालपुर, मिलन विहार, पीतल नगरी, करूला, पंडित नगला, दिल्ली रोड, आशियाना में अभियान चलाया गया। इस दौरान कुछ बकायेदारों ने कुछ धनराशि जमा भी की। उन्हें दो से तीन दिन की मोहलत भी दी गई। 20 बड़े बकायेदारों की संपत्तियों को सील करने की कार्रवाई की गई। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी कहना है कि लगातार हिदायत के बाद भी उपरोक्त लोगों के द्वारा बकाया जमा नहीं कराया गया। इसके बाद ही प्रापर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.