आगरा, जनवरी 22 -- हाईवे स्थित रोजर शू इंडस्ट्रीज में करोड़ों की चोरी का जल्द खुलासा हो सकता है। कैश का सुराग मिलने के बाद पुलिस ने सोने की तलाश शुरू कर दी है। पहले पुलिस यह मानने को तैयार नहीं थी कि जेवरात भी गए हैं। पुलिस के हाथ छानबीन के दौरान कुछ सुराग लगे हैं। वहीं पीड़ित शू एक्सपोर्टर ने सिकंदरा थाने में एक-एक जेवरात का प्रमाण दिया है। उन्होंने पूर्व में जेवरातों का मूल्यांकन कराया था। रोजर शू इंडस्ट्रीज के मालिक दीपक बुद्धिराजा ने मुकदमा दर्ज कराया है। रविवार की रात फैक्ट्री की पहली मंजिल पर चोरी हुई थी। दरवाजा तोड़कर चोर अंदर कमरे में घुसा था। तिजोरी से लाखों का कैश और करोड़ों के जेवरात चोरी करके ले गया था। सीसीटीवी में एक संदिग्ध कैद हुआ था। प्रारंभिक छानबीन के बाद पुलिस ने एक कर्मचारी को शक के घेरे में लिया था। बाह में दबिश दी थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.