नवादा, जनवरी 5 -- रोह, निज प्रतिनिधि बिहार सरकार ने जहां इस वर्ष राज्य में 572 मॉडल हाई स्कूल बनाने का लक्ष्य रखा है। वहीं रोह प्रखंड के घोराही गांव में करोड़ों रुपए की लागत से बना मॉडल स्कूल का भव्य भवन अब तक अनुपयोगी है। करीब पांच साल पहले इस भवन का निर्माण कराया गया था। मगर इस मॉडल स्कूल से आसपास गांवों के छात्र-छात्राओं को कोई लाभ नहीं मिल रहा है। हाल यह है कि करोड़ों रुपये की लगत से बनाया गया मॉडल स्कूल का भवन बिना उपयोग की वजह से अब खंडहर बनने लगा है। पूरे भवन परिसर में गंदगी भरी पड़ी है। सैकड़ों जगहों पर लोगों ने शौच त्याग दिया है। यूं कहा जाय कि यह भवन खुले में शौच करने वालों का सुरक्षित ठिकाना बन गया है तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। मॉडल स्कूल का यह भवन नशेड़ियों के लिए भी सुरक्षित अड्डा बना हुआ है। वर्तमान में इसकी बदतर स्थिति का ...