बागेश्वर, दिसम्बर 21 -- कपकोट विधानसभा क्षेत्र के गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ने का काम एक बार फिर तेज हो गया है। 43 करोड़, 61 लाख की लागत से पांच सड़कों का निर्माण होगा। इसके लिए प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत जल्द निविदा कराकर कार्य शुरू होगा। सड़क बनने के बाद क्षेत्र के लोगों को मरीजों को डोली से नहीं लाना पड़ेगा। मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के अंतर्गत कपकोट विधानसभा क्षेत्र के कांडा-सानिउडियार-रावतसेरा मोटर मार्ग के टिटोली के पास से पाली चौक टिटोली तक ग्रामीण मोटर मार्ग के निर्माण कार्य हेतु प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति मिल गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...