कटिहार, जनवरी 5 -- प्राणपुर, संवाद सूत्र प्रखंड अंतर्गत दो पंचायतों में निर्मित पंचायत सरकार भवन औचित्य विहीन बना हुआ है। सरकार की मंशा थी कि उक्त योजना से ग्रामवासियों को एक ही छत के नीचे सुगम, सरल और पारदर्शी सेवा उपलब्ध कराया जाएगा। लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट है। करोड़ों खर्च कर बनाए गए भवन आज पंचायत वासियों की सुविधा बढ़ाने के बजाय ताला बंद व्यवस्था का नमूना बनकर रह गया है। प्रखंड के कुल 12 पंचायतों में से उत्तरी लालगंज एवं केवाला पंचायत में निर्मित पंचायत सरकार भवन का एक वर्ष से ताला तक नहीं खुला है। जबकि बस्तौल एवं सहजा पंचायत में पंचायत सरकार भवन में काम सुचारू रूप से नहीं हो हो रहा है। बड़झल्ला और पथरवार पंचायत में पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। गौरीपुर, केहुनियां और धरहन पंचायत में जमीन चिह्नित करने क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.