मुजफ्फरपुर, जनवरी 12 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। स्वर्ण इंडिया मल्टी स्टेट क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड नाम से फर्जी कंपनी खोलकर करोड़ों ठगी में दो आरोपियों के घर पुलिस ने इश्तेहार चस्पाया है। कोर्ट के आदेश पर काजी मोहम्मदपुर के थानेदार नवलेश कुमार आजाद ने सोमवार को मोतीपुर थाना क्षेत्र के साढ़ा गांव निवासी प्रियंका कुमारी और मनियारी थाना क्षेत्र के सोनवर्षा डीह निवासी राजेश कुमार सुमन के घर इश्तेहार चस्पाया है। पुलिस इश्तेहार चस्पाने के लिए डुगडुगी बजाते हुए पहुंची थी। आसपास के लोगों को पूरी कार्रवाई से अवगत कराया गया। आरोपित जल्द से जल्द न्यायालय या फिर कोर्ट में सरेंडर नहीं किया तो उनके घर की कुर्की की जाएगी। थानेदार ने बताया कि जो आरोपित फरार चल रहे हैं, सभी का न्यायालय से वारंट लेकर इश्तेहार व कुर्की की कार्रवाई होगी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.