बिहारशरीफ, फरवरी 20 -- शेरपुर गांव में पूर्व मुखिया के घर चोरी मामले में ग्रामीणों ने दिया आवेदन पुलिस पर बेगुनाह लोगों को उठाकर ले जाने का लगाया आरोप फोटो : एसपी चोरी-कलेक्ट्रेट में शुक्रवार को एसपी को आवेदन देने पहुंचे ग्रामीण। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अस्थावां थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव में 20 दिन पहले पूर्व मुखिया के घर से करीब चार करोड़ की संपत्ति चोरी हुई थी। इस मामले में पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं। शुक्रवार को दर्जनों ग्रामीणों ने एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है। उनका आरोप है कि पुलिस बार-बार गांव के बेगुनाह लोगों को उठाकर ले जाती है और उन्हें परेशान करती है। शीलू देवी, डॉली देवी, मुन्नी देवी, गायत्री देवी, हेमंती देवी, पिंटू कुमार, राजकुमार प्रसाद, रंजन कुमार, सिकंदर यादव, धीरज यादव, चिंटू कुमार आदिन ने बताया...