नई दिल्ली, फरवरी 17 -- PM Kisan: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi) की 22वीं किस्त को लेकर देशभर के किसानों में उत्सुकता बढ़ गई है। पिछले सालों के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो 2025 में 19वीं किस्त 24 फरवरी को जारी हुई थी, जबकि 2024 में 16वीं किस्त 28 फरवरी और 2023 में 13वीं किस्त 27 फरवरी को किसानों के खातों में पहुंची थी। इन तारीखों को देखते हुए माना जा रहा है कि 22वीं किस्त भी फरवरी के आखिरी हफ्ते में जारी की जा सकती है। सरकार डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए सीधे किसानों के बैंक खातों में राशि ट्रांसफर करती है, जिससे पारदर्शिता बनी रहती है और बिचौलियों की भूमिका खत्म होती है।क्या है डिटेल जिन किसानों को 22वीं किस्त का इंतजार है, वे योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाकर ताजा अपड...