कटिहार, फरवरी 22 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि कभी रोजाना लाखों और सीजन में करोड़ों का कारोबार करने वाला नया दुर्गा हाट अगलगी के बाद इस कदर सिमट गया है। दोबारा खुलने के पहले दिन कुल कारोबार 50 हजार रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर सका। छोटी-छोटी अस्थायी दुकानों के सहारे शुरू हुए बाजार में ग्राहकों की आवाजाही तो दिखी, लेकिन खरीदारी बेहद सीमित रही। अगलगी के बाद छठे दिन कुछ दुकानदारों ने हिम्मत जुटाकर जमीन पर अपनी दुकानें सजाईं। परंतु पूंजी की कमी, सामान की सीमित उपलब्धता और ग्राहकों की घटती संख्या के कारण व्यापार उम्मीद के अनुरूप नहीं हो सका। दुकानदारों में इस बात को लेकर गहरा मलाल है कि अगलगी के तुरंत बाद सांसद, विधायक और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सर्वे और मुआवजा देने का आश्वासन दिया था। पीड़ितों को भरोसा था कि कुछ ही दिनों में राह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.