देवघर, फरवरी 13 -- मधुपुर। शहरी क्षेत्र में स्वच्छता और नागरिक सुविधा के नाम पर करोड़ों रुपए बंदरबांट नागरिकों के लिए परेशानी का सब बना है। शहरी क्षेत्र में मूलभूत सुविधा का घोर अभाव है। करोड़ों खर्च कर बनाए गए सार्वजनिक शौचालय नगर निकाय चुनाव में मुद्दा नहीं बन पाया। नगर निकाय चुनाव में पार्टी समर्थित प्रत्याशी के बीच जोर आजमाइश हो रही है। अंदर खाने जात पात की चर्चा होती है, लेकिन बेकार पड़े सार्वजनिक शौचालय के संबंध में अधिकांश प्रत्याशी आवाज नहीं उठा रहा। नगर परिषद ने लाखों रुपए खर्च कर दो दर्जन से अधिक मॉड्यूलर टॉयलेट यूरिनल चौक-चौराहा, गली-मोहल्लों के विभिन्न स्थानों पर लगाया। प्रत्येक मॉड्यूलर टॉयलेट यूरिनल के लिए करीब पांच लाख रुपए खर्च किए गए। शौचालय तो बना दिया गया लेकिन आज तक पानी की व्यवस्था नहीं की गई। मॉड्यूलर यूरिनल टॉयलेट ट...