जहानाबाद, मार्च 23 -- बिहार के जहानाबाद में एक महिला प्रखंड प्रमुख को अपनी पति की करतूतों का नतीजा भुगतना पड़ रहा है। रिश्वत लेने के मामले में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना के गिरफ्त में रतनी प्रखंड प्रमुख अशरफी खातून भी आ सकती है। उनके खिलाफ भी निगरानी ने मामला दर्ज किया है। इसके बाद प्रखंड प्रमुख पर भी गिरफ्तारी का खतरा मंडराने लगा है। विदित हो कि दो दिन पूर्व 20 मार्च को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना की टीम ने जहानाबाद जिले के रतनी प्रखंड कार्यालय स्थित नाजिर कक्ष में छापेमारी की थी। इस दौरान निगरानी की टीम ने प्रखंड नाजिर दिनेश कुमार प्रभाकर और रतनी प्रखंड प्रमुख अशर्फी खातून के पति मोहम्मद बबन को रिश्वत लेने के आरोप में रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। इन दोनों के पास से घूस में लिए गए 40 हजार रुपये बरामद किए गए थे। जिसमें नाजिर के पास से 15 ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.