समस्तीपुर, अक्टूबर 29 -- शिवाजीनगर। थाना अंतर्गत रहियार दक्षिण पंचायत के गम्हरिया टोला गीधा वार्ड 1 में सोमवार को छठ पर्व की खुशियां मातम में बदल गयी। करेह नदी में नहाने गए एक किशोर ऋतुराज (8) की डूबकर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह ऋतुराज अपने कुछ दोस्तों के साथ गांव से सटे करेह नदी में नहाने गया था। नदी के एक गहरे पानी में जाते ही वह डूबने लगा। इसे देख साथ आये अन्य बच्चों ने शोर मचाकर ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। स्थानीय लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और बच्चे को काफी मशक्कत के बाद पानी से बाहर निकाला। लेकिन तब तक ऋतुराज की सांसें थम चुकी थीं। मृतक ऋतुराज गीधा टोला निवासी अशोक यादव का पुत्र था। पिता अशोक यादव मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। घर में उसकी मां अनीता देवी ने छठ महापर्व का व्रत रखा था। शाम को वह डूबते सूर्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.