प्रयागराज, फरवरी 19 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन(आईओसी) की तेल पाइप लाइन के ऊपर अवैध निर्माणों को हटाने के लिए गुरुवार को शुरू हुआ अभियान बीच में रोकना पड़ा। अपर नगर आयुक्त अरविंद कुमार राय के नेतृत्व में नगर निगम और पीडीए का संयुक्त दस्ता करेली से तेल पाइप लाइन पर निर्माणों को तोड़ते हुए शास्त्री नगर पहुंचा। सड़क पर बुलडोजर देख मकानों में रहने वाले बाहर आए और ध्वस्तीकरण रोकने की मांग करने लगे। ध्वस्तीकरण का विरोध करने वाले कई भवनस्वामियों ने कागजात दिखाकर इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन से एनओसी मिलने का दावा किया तो कुछ ने न्यायालय में मामला लंबित होने की बात कही। कई मकान मालिकों का कहना था कि पाइप लाइन बिछाने के एवज में उनको मुआवजा नहीं मिला। मकान मालिकों के विरोध के चलते कार्रवाई रोक दी गई। मकान मालिक और नगर निगम-आईओसी के...