प्रयागराज, जनवरी 19 -- माहे रजब की 28 तारीख को मदीना के करबला के सफर पर निकले हजरत इमाम हुसैन व अन्य इकहत्तर जांनिसारों की याद में दरियाबाद और करेली में सफर ए इमाम हुसैन का जुलूस निकाला गया। जुलूस में अंजुमन मजलूमिया के राजन अब्बास, अरशद, इरशाद हुसैन और अंजुमन गुंचा ए कासिम्या के नौहाख्वान नियाज़ुल हसन, हैदर मेहंदी, आबिद हुसैन, अम्मार रिजवी, राहिब हुसैन, मिर्ज़ा शीराज, कैफ, अलमदार हसनैन ने नौहा पढ़ा। जुलूस रहमत नगर स्थित इबादतखाने में समाप्त हुआ। शहीर रालवी, मिर्जा अजादार हुसैन, सैय्यद मोहम्मद अस्करी, हसन नकवी, शफकत अब्बास पाशा, रौनक सफीपुरी, हुसैन रजा, अरशद हुसैन, हसन टाईगर, जरगाम हैदर मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...