प्रयागराज, फरवरी 10 -- करेली में कार सवारों ने दिनदहाड़े एक युवक को अगवा कर लिया। बिना नंबर प्लेट की कार में जबरन बैठाकर कई घंटे बेरहमी से पीटते हुए घुमाते रहे। इसके बाद ट्रिपलआईटी के पास सड़क पर छोड़कर फरार हो गए। मामले में पुलिस ने दो नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। घटना सोमवार शाम की बताई जा रही है। एक दिन पहले गाड़ी को साइड देने को लेकर विवाद हुआ था। तुलसीपुर निवासी शाऊ पिंग छाऊ की तहरीर के मुताबिक, पिता के निधन के बाद वह अपने भाई जियांग पिंग छाऊ के साथ मोमोज की दुकान में हाथ बंटाने के साथ ही पढ़ाई भी करता है। सोमवार की शाम करीब पांच बजे जीटीबी नगर स्थित पुरानी पानी की टंकी के पास से गुजर रहा था, तभी अचानक नीले रंग की कार आकर रुकी। कार में उसे जबरन खींचकर बैठा लिया गया। आरोप है कि पांच युवकों ने चलती कार में उसकी बेरहमी स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.