प्रयागराज, मई 19 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। करेली में कटियामारी नहीं रुक रही है। सोमवार को फिर से करेली में बिजली विभाग ने छापामारी की और 20 लोगों को बिजली चोरी में पकड़ा गया। इसमें पांच घरों में कटियामारी कर एसी चलाया जा रहा था। इससे पूर्व रविवार को भी कटियामारी करके एसी चलाने वाले कई उपभोक्ता पकड़े गए थे। एसडीओ करेली राजवीर सिंह कटारिया ने बताया कि गौसनगर, हड्डी गोदाम समेत कई मोहल्ले में उनकी टीम ने छापामारी की। मोहल्लों में एलटी लाइन पर कटियामारी की गई थी। टीम को देखते ही तारों को खींचा जाने लगा। वीडियोग्राफी के साथ कार्रवाई की गई। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.