प्रयागराज, मार्च 21 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। विद्युत विभाग की सख्ती के बावजूद करेली में बिजली चोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। शुक्रवार को करेली उपकेंद्र की टीम ने करेलाबाग में चेकिंग अभियान चलाकर 18 घरों में बिजली चोरी पकड़ी। अभियान का नेतृत्व एसडीओ राजीव सिंह कटारिया ने किया, जबकि अवर अभियंता (जेई) साबिर अली और उनकी टीम ने करेलाबाग में सात लोगों को कटिया डालकर बिजली चोरी करते हुए पकड़ा। वहीं, करेली प्रथम क्षेत्र में अभियंता अभिनव कुमार मौर्य की टीम ने अभियान चलाकर 11 लोगों को अवैध रूप से कटिया डालकर बिजली चोरी करते हुए पकड़ा। टीम ने इन सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एसडीओ राजीव सिंह कटारिया ने बताया कि विद्युत विभाग लगातार चेकिंग अभियान चला रहा है, ताकि बिजली चोरी पर लगाम लगाई जा सके। उन्होंने कहा कि विभाग ऐसे लोगों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.