देवरिया, फरवरी 16 -- देवरिया, निज संवाददाता। फल, मसालों की खेती करने वाले किसानों को उद्यान विभाग द्वारा अनुदान दिया जायेगा। एकीकृत बागवानी विकास मिशन एवं अन्य कार्यक्रमों के तहत केला, पपीता, सिंघाड़ा एवं प्याज, लहसुन, धनिया, हल्दी की खेती पर भी अनुदान मिलेगा। खेती करने, अनुदान को किसान उद्यान विभाग से संपर्क कर सकते हैं। उद्यान विभाग द्वारा सब्जी, फलों, मसालों की खेती को बढ़ावा देने को कई योजनायें चलाई जा रही है। इसमें एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के तहत केला की खेती करने को 25 हेक्टेयर व पपीता के लिए 3 हेक्टेयर का लक्ष्य मिला है। केला पर प्रति हेक्टेयर 42 हजार व पपीता पर 18 हजार अनुदान मिलेगा। ड्रैगन फ्रूट का 1 हेक्टेयर, सिघाड़ा का 3 हेक्टेयर लक्ष्य है। ड्रैगन फ्रूट पर 1.62 लाख व सिघाड़ा पर 30 हजार अनुदान मिलेगा। शाकभाजी क्षेत्र विस्...