देवरिया, मार्च 24 -- देवरिया, निज संवाददाता। जायद में मक्के की खेती करने पर बीज पर 90 फीसदी तक अनुदान मिलेगा। जिले में 1300 एकड़ में मक्के का प्रदर्शन किया जायेगा। प्रति एकड़ मक्के की खेती पर 2400 रूपये अनुदान दिया जायेगा। मक्के की खेती करने को 50 फीसदी अनुदान पर भी बीज मिलेगा। 104 कुंतल प्रदर्शन और 96 कुंतल सामान्य मक्के के बीज का वितरण किया जायेगा। कृषि विभाग द्वारा जायद में मक्के की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। अधिकाधिक किसान मक्के की खेती करें इसके लिए कृषि विभाग द्वारा बीज पर 50 से 90 फीसदी तक अनुदान दिया जा रहा है। गन्ने का रकबा घटने से किसानों की आमदनी काफी कम हो गयी है। कृषि विभाग द्वारा मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा देने को जायद में 1300 एकड़ में मक्के की खेती का प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। इसमें किसानों को निजी बीज कंपनियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.