चंदौली, फरवरी 5 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के काली मंदिर जीटी रोड किनारे स्थित करेंसी एक्सचेंज काउंटर से बुधवार की सुबह दस बजे सवा लाख नकदी भरा झोला उचक्का लेकर फरार हो गया। घटना के दौरान दुकानदार सफाई कर रहा था। इसकी जानकारी होने पर दुकानदार के होश उड़ गये। पीड़ित की शिकायत पर आनन फानन में पहुंची पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे को खंगालकर अगली कार्रवाई में जुटी है। शहर के पूर्वी बाजार निवासी विश्वास जायसवाल काली मंदिर के समीप नए पुराने नोटों को खरीदता और बेचता है। वह सोमवार की सुबह अपनी काउंटर के पीछे लगभग सवा लाख रुपये करेंसी से भरे झोला को रखकर सफाई करने लगा। इसी दौरान एक 15 वर्षीय किशोर पहुंचा और झोला लेकर ऑख से ओझल हो गया। इसकी जानकारी होने पर दुकानदार शोर मचाने लगा। वही तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पीड़ित क...