चंदौली, अक्टूबर 9 -- शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। शहाबगंज थाना क्षेत्र के पालपुर गांव में बुधवार की सुबह करेंट की चपेट में आकर 17 वर्षीय किशोर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हालांकि इसकी पुष्टि अ स्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने की। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस शव पीएम के लिए भेजकर अगली कार्रवाई में जुटी है। क्षेत्र के पालपुर गांव निवासी गुलाब सिंह यादव का 17 वर्षीय पुत्र अभय सिंह इंटर का छात्र था। वह बुधवार की सुबह घर के हैंडपंप पर लगे टुल्लू से पानी निकालने गया था। इसी दौरान हैण्ड पम्प में करंट उतर गया और वह उसकी चपेट में आ गया। इससे किशोर अचेत होकर गिर गया। इसकी जानकारी होने पर परिजनों में अफरा तफरी मच गई। परिजन तत्काल चकिया स्थित निजी चिकित्सालय लेकर पंहुचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इसके बाद प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.