जमशेदपुर, जनवरी 20 -- जमशेदपुर, प्रमुख संवाददाता। करीम सिटी कॉलेज के डिपार्टमेंट ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, करियर प्लानिंग और प्लेसमेंट सेल के संयुक्त तत्वावधान में एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को सरकारी नीतियों, स्टार्टअप फंडिंग, मुद्रा योजना और एमएसएमई पंजीकरण से जुड़ी विस्तृत जानकारी देना रहा। मुख्य वक्ता जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक रविशंकर प्रसाद ने कहा कि आज के दौर में रोजगार खोजने के बजाय रोजगार सृजन की सोच विकसित करनी चाहिए। उद्यमिता केवल पूंजी पर नहीं, बल्कि विचार, नवाचार और धैर्य पर आधारित होती है। उन्होंने ऑनलाइन मार्केटिंग, डिजिटल प्लेटफॉर्म और ई-कॉमर्स को अपनाने की सलाह दी। प्राचार्य डॉ. मोहम्मद रेयाज ने कहा कि वैश्विक परिदृश्य में उद्यम के महत्व को समझकर छात्रों को आन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.