जमशेदपुर, मार्च 24 -- जमशेदपुर के करीम सिटी कॉलेज के भूगोल विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के संयुक्त तत्वावधान में 'विश्व जल दिवस' के अवसर पर 'जल संकट एवं प्रबंधन' विषय पर केंद्रित एक वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार में अतिथि वक्ता के रूप में जामिया मिलिया इस्लामिया नई दिल्ली के भूगोल विभाग के प्रोफेसर डॉ मोहम्मद कैकुबाद अली जुड़े थे। वेबिनार में करीम सिटी कॉलेज के प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज़, भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ आले अली एवं सहायक प्राध्यापक डॉ फरज़ाना अंजुम एवं डॉ इनायत बानो तथा करीम सिटी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक सैयद साजिद परवेज सहित 70 से अधिक छात्र-छात्राएं भी मौजूद थे। वेबिनार की शुरुआत भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ आले अली के विषय-परिचय से हुई। उन्होंने सरलता से समझाया कि जल संकट को जल की कमी के नाम से भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.