जमशेदपुर, फरवरी 3 -- करीम सिटी कॉलेज के भूगोल विभाग द्वारा 17वें वार्षिक कार्यशाला के उपलक्ष्य में "खगोलीय एवं मौसमीय प्रेक्षण" विषय पर एक विशेष वेबिनार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आकाशीय पिंडों के अध्ययन और मौसम विज्ञान की वैज्ञानिक बारीकियों से अवगत कराना था, ताकि वे भौगोलिक अध्ययन में इनके व्यावहारिक महत्व को गहराई से समझ सकें। वेबिनार की शुरुआत भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. आले अली के परिचयात्मक संबोधन से हुई, जिसमें उन्होंने पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के पारस्परिक संबंधों तथा ऋतु परिवर्तन जैसी घटनाओं को समझने में खगोलीय प्रेक्षण की अनिवार्यता पर बल दिया।कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मोहम्मद रेयाज ने अपने स्वागत भाषण में विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों को किताबी ज्ञान से परे व्यावहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.