मैनपुरी, जून 20 -- हिन्दुस्तान के बोले मैनपुरी संवाद का बड़ा असर हुआ है। विकासखंड के ग्राम करीमगंज में मुख्य मार्ग पर पिछले छह माह से सड़क पर नाला बंद होने से जलभराव, गंदगी व कीचड़ फैल गया था। इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन सवार कीचड़ में फिसलकर घायल हो रहे थे। हिन्दुस्तान ने इस समस्या को प्रमुखता से छापा। इसके बाद ग्राम पंचायत के अधिकारियों ने मौके पर जाकर जलभराव का निरीक्षण भी किया। इसमें दबंग लोगों द्वारा नाला रोके जाने का मामला सामने आया। यहां गंदगी दूर करने के लिए सफाई अभियान शुरू कर दिया गया है। 20 मई को हिन्दुस्तान के बोले मैनपुरी संवाद में स्थानीय लोगों ने गंदगी व अन्य समस्याओं पर बात की जिसका प्रकाशन हुआ तो अधिकारियों की टीम मौके पर दौड़ पड़ी और समस्या समाधान के प्रयास शुरू कर दिए। 19 जून को ग्राम पंचायत के लगभग दो दर्जन से अधिक कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.