अयोध्या, नवम्बर 8 -- अयोध्या, संवाददाता। राष्ट्रगीत वंदे मातरम लिखे जाने के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा महानगर द्वारा शुक्रवार को नगर निगम के तिलक हाल में वंदेमातरम के सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब 700 लोगों ने एक स्वर में वंदे मातरम का गायन कर देशभक्ति का संदेश दिया। इससे पूर्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सम्बोधन का लाइव प्रसारण भी उपस्थित जनसमूह ने देखा। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री शिवभूषण सिंह ने कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि यह भारत की आत्मा का उद्घोष है। जिसने आज़ादी के आंदोलन को दिशा दी और हर भारतीय के भीतर राष्ट्रभक्ति की ज्वाला प्रज्वलित की। क्षेत्रीय महामंत्री व महानगर प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने कहा कि आज जब हम वंदे मातरम् के 150 वर्ष मना रहे हैं, तब हमें यह संकल्प ल...