लखीमपुरखीरी, अगस्त 18 -- एक महिला को भी लम्बे संघर्ष के बाद अपने पैतृक घर पर कब्जा मिल पाया। करीब 20 वर्षों बाद कब्जा मिलने पर महिला की आंखें डबडबा आई। खुशी में उसकी आंख से आंसू छलक आएं। मामला तहसील क्षेत्र के गांव अमरोलिया का है। यहां कई वर्षो से संघर्ष कर रही एक महिला के घर को कब्जा मुक्त करा दिया गया। यह कार्रवाई एसडीएम मधुसूदन गुप्ता की ओर से गठित टीम की ओर से की गई है। थाना मैगलगंज की पुलिस चौकी औरंगाबाद के गांव अमरोलिया में कीर्ति देवी की करीब 1000 स्क्वायर फिट पैतृक जमीन थी। जिस पर गांव के ही कुछ लोग अवैध रूप से कच्चा मकान बना कर रह रहे थे। पीड़िता कीर्ति ने बताया उसके परिवार में कोई नही है। माता पिता का निधन बचपन में ही हो गया था। वह अपनी बुआ के यहां औरंगाबाद में रह रही है। पैतृक जमीन पर कब्जे को लेकर वह करीब 20 वर्षो से संघर्ष कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.