हरदोई, जनवरी 12 -- पिहानी। नया साल शुरू हो गया है, लेकिन कस्बे में अमृत सरोवर योजना के तहत कराए जा रहे कार्य अब तक पूरे नहीं हो सके हैं। स्थिति यह है कि लगभग सवा दो करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले कस्बे के दोनों अमृत सरोवरों का कार्य कई महीनों से ठप पड़ा है। कस्बे के परजाऊ तालाब और सिंहवाहिनी तालाब का ठेका एक ही फर्म के पास है। कार्य शुरू हुए काफी समय बीत जाने के बावजूद भी कस्बेवासियों को अमृत सरोवर योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। लोगों का कहना है कि परजाऊ तालाब पर अभी आधा काम भी पूरा नहीं हो सका है। यदि यही स्थिति बनी रही तो कुछ महीनों में फिर बारिश का मौसम आ जाएगा और ठेकेदार को कार्य न होने का एक और बहाना मिल जाएगा। सिंहवाहिनी मंदिर के निकट स्थित तालाब पर भी अमृत सरोवर के अंतर्गत सौंदर्यीकरण का कार्य अधूरा पड़ा है। यहां भी लंबे समय से...