नई दिल्ली, फरवरी 9 -- कमर्शियल व्हीकल्स इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी अतुल ऑटो लिमिटेड के शेयर रॉकेट बन गए हैं। अतुल ऑटो के शेयर सोमवार को BSE में करीब 13 पर्सेंट की तेजी के साथ 504 रुपये पर पहुंच गए हैं। अतुल ऑटो का मुनाफा दिसंबर 2025 तिमाही में करीब दोगुना बढ़ा है, शानदार वित्तीय नतीजों के बाद ही कंपनी के शेयरों में तूफानी तेजी आई है। दिग्गज निवेशक विजय केडिया का भी अतुल ऑटो पर बड़ा दांव है। केडिया के पास अतुल ऑटो के 50 लाख से ज्यादा शेयर हैं। 98% बढ़ा है अतुल ऑटो का मुनाफाअतुल ऑटो लिमिटेड (Atul Auto) का कंसॉलिडेटेड मुनाफा चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में 98.06 पर्सेंट बढ़कर 15.35 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले की समान अवधि में अतुल ऑटो का मुनाफा 7.75 करोड़ रुपये था। चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में अतुल ऑटो का रेवेन्यू सालाना आधार प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.