नई दिल्ली, फरवरी 12 -- गोल्ड गिरवी रखकर लोन देने वाली कंपनी मुथूट फाइनेंस का मुनाफा चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में करीब दोगुना बढ़ गया है। मुथूट फाइनेंस का मुनाफा दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर 94.9 पर्सेंट बढ़ा है। कंपनी को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 2656 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ है। एक साल पहले की समान अवधि में मुथूट फाइनेंस का मुनाफा 1363 करोड़ रुपये था। मुथूट फाइनेंस के शेयर गुरुवार को BSE में 3 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी के साथ 4069 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले 9 महीनों में कंपनी के शेयरों में 100 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। 64% बढ़ी है मुथूट फाइनेंस की नेट इंटरेस्ट इनकममुथूट फाइनेंस (Muthoot Finance) की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर 64 पर्सेंट बढ़कर 4467 करोड़...