गढ़वा, जनवरी 19 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। राजद के प्रदेश अध्यक्ष सह हुसैनाबाद के विधायक संजय कुमार सिंह यादव ने गढ़वा जिला में दो कार्यकारी जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। मेराल प्रखंड के तिसरटेटूका गांव निवासी करीब अंसारी और डंडई प्रखंड के करके गांव निवासी विनोद यादव को कार्यकारी जिलाध्यक्ष बनाया है। वहीं राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. मकबूल आमल को पलामू प्रमंडल का प्रमंडलीय प्रभारी बनाया है। राजद के नवनियुक्त दोनों कार्यकारी जिलाध्यक्ष और प्रभारी ने प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार जताया है। कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब ने कहा कि वह प्रदेश अध्यक्ष के उम्मीदों पर खरा उतरने का भरपूर प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि राजद को जिलेभर में मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर परिषद के चुनाव में प्रदेश नेतृत्व के निर्देश के अनुपालन के लिए भरपूर प्रयास किया जाएगा। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.