बक्सर, फरवरी 21 -- पेज तीन के लिए --- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। करीब एक माह पहले टाउन थाना की हाजत से फरार हुए युवक को पुलिस ने बीते शुक्रवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक युवती के लापता होने के मामले में शहर के खलासी मुहल्ला निवासी फरहान नामक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। उसे बीते 18 जनवरी को पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार कर बक्सर लाया गया। टाउन थाना के हाजत में रखा गया, जहां से भोर में वह भाग निकला। तभी से पुलिस उसके पीछे लगी थी। इसी बीच बीते शुक्रवार की देर रात सूचना मिली कि फरहान स्टेशन रोड में है और कहीं भागने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल स्टेशन रोड पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...