समस्तीपुर, फरवरी 10 -- समस्तीपुर/वारिसनगर। शहर में बीते रविवार की देर रात से लेकर सोमवार दोपहर तक लगे भीषण जाम ने प्रशासनिक व्यवस्था की पोल खोल दी। बूढ़ी गंडक नदी पुल पर रविवार की देर रात करीब दो बजे एक ट्रक के खराब हो जाने और सोमवार की अहले सुबह ओवरब्रिज पर दूसरे ट्रक के भी खराब हो जाने से समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य मार्ग पूरी तरह ठप हो गया। स्थिति इतनी भयावह हो गई कि सोमवार दोपहर करीब 12 बजे तक शहर जाम से कराहता रहा। एक साथ प्रमुख मार्ग पर दो भारी वाहनों के खराब हो जाने से देखते ही देखते जाम ने विकराल रूप ले लिया। करीब चार किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिला मुख्यालय से मोहनपुर नक्कू स्थान तक और दूसरी ओर मुक्तापुर तक सड़क पर सिर्फ गाड़ियों की कतार ही नजर आ रही थी। मथुरापुर घाट से मुक्तापुर, मथुरापुर घाट से सारी चौक और मथुरापुर घाट स...