बलिया, फरवरी 8 -- बलिया। जनपद के श्री शिवप्रसाद गुप्त इंटर कालेज (टीका देवरी नगपुरा) की व्यायाम शिक्षक करिश्मा वार्ष्णेय को नई दिल्ली में बेस्ट फिजिकल एजुकेशन टीचर अवार्ड से नवाजा गया। सेंट्रल जोन में स्कूली बच्चों की बेहतरी के लिए काम करने का पुरस्कार उन्हें मिला। फिजिकल गेम्स फाउंडेशन आफ इंडिया के बैनर तले नई दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में देश के सभी जोन से बेहतर प्रदर्शन करने वाले फिजिकल एजुकेशन के शिक्षकों को सम्मानित किया गया। सेंट्रल जोन के लिए 8वें डा. जीपी गौतम बेस्ट फिजिकल एजुकेशन टीचर अवार्ड बलिया में कार्यरत करिश्मा वार्ष्णेय को मिला। संस्थान के प्रमुखों सहित सांसद हर्ष मल्होत्रा ने पुरस्कार प्रदान किया। करिश्मा ग्रामीण इलाके में स्थित इंटर कालेज में व्यायाम शिक्षक के पद पर तैनात हैं। करिश्मा ने अपने विद्यालय के ग्रामीण स्...