मधुबनी, जुलाई 13 -- लौकही,निज संवाददाता। करियौत पंचायत में पंचायत समिति सदस्य पद के रक्ति पद पर हुए उपचुनाव में गीता देवी विजयी रही। वे 369 मतों से अपने निकटतम प्रतद्विंदी सरस्वती देवी को पराजित की। यह जानकारी बीडीओ सह प्रखंड नर्विाची पदाधिकारी वीरेन्द्र कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि गीता देवी को कुल 1724 मत प्राप्त हुआ। विजयी के बाद निर्वाची पदाधिकारी ने उन्हें प्रमाण-पत्र दिया। मौके पर बतौर प्रेक्षक समस्तीपुर के श्रम अधीक्षक संजय कुमार भी उपस्थित थे। इसी प्रकार बेल्ही भवानीपुर पंचायत के वार्ड 14 के वार्ड सदस्य पद पर आमना खातून विजयी रही। फुलपरास के गेहूंमा बैरिया पंचायत के मुखिया पद पर बबलू कुमार यादव ने जीत हासिल किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.