मुजफ्फर नगर, जनवरी 29 -- समग्र शिक्षा माध्यमिक उत्तर प्रदेश के निर्देशन में करियर काउंसलिंग गतिविधि के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में गुरुवार को करियर मेले का आयोजन हुआ। इस दौरान विषय विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन किया। पीएमश्री राजकीय इंटर कालेज में करियर मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल , विद्यालय प्रधानाचार्य सुभाषचंद , उप प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट नितिन कुमार ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। करियर मेले में विभिन्न क्षेत्रों से आए विशेषज्ञों ने अपने अनुभव और विशेष संबंधित जानकारी छात्राओं से साझा की और भावी रोजगार के लिए उन्हें मार्गदर्शन दिया। विषय विशेषज्ञ में मुजफ्फरनगर लोकपाल, प्रसिद्ध वकील नीरज शर्मा, करियर काउंसलर, भूतपूर्व वायु सैनिक संज...