मिर्जापुर, दिसम्बर 23 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के रामपुर वासित अली स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को करियर मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने अपने भविष्य के लक्ष्य को सामने रख सवाल किए। वहीं छात्र-छात्राओं ने चार्ट और शैक्षणिक मॉडल के माध्यम से आईएएस, आईपीएस, डॉक्टर, जज और इंजीनियर बनने की आकांक्षाएं प्रदर्शित की। कार्यक्रम में विज्ञान विशेषज्ञ राम प्रताप सिंह ने कहा कि स्कूली शिक्षा ही वह स्तर है, जहां से प्रतियोगी परीक्षाओं की वास्तविक तैयारी शुरू होती है। शिक्षक संजय कुमार सिंह ने कहा कि विद्यालयी पाठ्यक्रम विद्यार्थियों की सोच को व्यवस्थित करता है और चुनौतियों से जूझने की क्षमता विकसित करता है। गणित विषय पर तिलांव राजकीय हाईस्कूल के विशेषज्ञ शिक्षक सूबेदार निषाद ने कहा कि गणित से तार्किक स...