मुरादाबाद, दिसम्बर 11 -- कुंदरकी विकास खंड के गांव हुसैनपुर छिरवाली स्थित राजकीय हाई स्कूल में गुरुवार को विद्यालय स्तरीय करियर मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक और अन्य विशिष्ट अतिथियों ने किया। मेले में विभिन्न करियर से जुड़े स्टॉल लगाकर संबंधित वेशभूषा में छात्रों ने अपनी प्रस्तुति दी, साथ ही अनेक प्रशासनिक सेवाओं सहित कई विभागों के विशेषज्ञों ने छात्रों को करियर संबंधी जानकारी दी। इसके साथ ही कई प्रतियोगिताओं का आयोजन भी हुआ, जिनमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। मेले में अभिभावक भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय स्टाफ व अन्य लोगों के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...