फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 5 -- शमसाबाद। पंडित दीनदयाल मार्डन इंटर कालेज में करियर मेले में विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों में भविष्य निर्माण संबंधी जानकारी दी गयी। तहसीलदार कायमगंज, थानाध्यक्ष, डॉक्टर और खंड शिक्षाधिकारी के अलावा प्रधानाचार्य की मौजूदगी रही। तहसीलदार विक्रम सिंह ने कहा कि लक्ष्य तय कर निरन्तर परिश्रम करने से ही सफलता मिलती है। उन्होंने प्रशासनिक सेवाओं सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के बारे में जानकारी दी। थानाध्यक्ष रमेश सिंह ने विद्यार्थियों को अनुशासन, आत्मविश्वास और सही मार्गदर्शन के महत्व को बताया। डॉ.प्रशांत कुमार ने चिकित्सा क्षेत्र को लेकर जानकारी दी। खंड शिक्षाधिकारी वीरेंद्र सिंह ने बदलते स्वरूप और नए कोर्सों की जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...