पीलीभीत, नवम्बर 25 -- पीलीभीत। पूरनपुर ब्लाक के पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय खासपुर में करियर गाइडेंस एंड काउंसलिंग फॉर गर्ल्स कार्यक्रम के अंतर्गत करियर गाइडेंस मेले का आयोजन किया गया। मेले में आए अतिथियों ने स्कूली बच्चों का करियर बेहतर कैसे बने सरकारी नौकरी में कैसे तैयारी की जाए इसके साथ ही रोजगार परक जानकारियां दी। स्कूली बच्चों ने रोचक मॉडल भी तैयार किए। स्कूली बच्चों की कलाकारी देखकर सभी ने उनकी जमकर सराहना भी की। करियर मेले में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय जमुनिया की डॉ सुनीता सैनी, एसबीआई शाखा जमुनिया प्रबंधक शिव शंकर सिंह , पुलिस चौकी जमुनिया इंचार्ज चंद्रपाल जी एस आई गौरव पवार ने बच्चों का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्रीकृष्ण अनुदेशक विनोद कुमार शिक्षामित्र मिथिलेश सहित विद्यालय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.