बिजनौर, नवम्बर 12 -- पं. दीन दयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कालेज बेनीपुर कोपा में कैरियर गाइडेंस मेले का आयोजन किया गया। मेले मे छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए आकर्षक मॉडल प्रदर्शित किए गए। जिनमें पृथ्वी का निर्माण, डिफेंस सिस्टम मॉडल आकर्षक रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हेमंत कुमार ने छात्रों को कैरियर के बहुत से विकल्प के बारे में विस्तारपूर्वक समझाया। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा विभिन्न मॉडल प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर कई बच्चों द्वारा कबाड़ से बने मॉडल प्रस्तुत किए गए। बच्चों ने चंद्रयान का मॉडल प्रस्तुत किया जिसे उड़ाकर दिखाया गया। इसके अतिरिक्त पन चक्की, झूला, पृथ्वी की उत्पत्ति जैसे मॉडल प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य कैलाशचंद, देवेन्द्र कुमार, हरिराज सिंह, अवनीश कुमार, रवि कुमार, लोकेश उपाध्याय, भानु प्रताप, अरुण भारत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.