गिरडीह, दिसम्बर 5 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। जिला नियोजनालय गिरिडीह द्वारा युवाओं को करियर मार्गदर्शन एवं रोजगार अवसरों से अवगत कराने के उद्देश्य से गुरुवार को सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में कैरियर काउंसलिंग कम रजिस्ट्रेशन कैम्प का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञ पैनल द्वारा विद्यार्थियों को वर्तमान रोजगार बाजार, कौशल विकास, उद्योगों की आवश्यकताओं, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, सरकारी योजनाओं तथा भविष्य के करियर विकल्पों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। विशेष सत्र के माध्यम से छात्रों को यह समझाया गया कि किस प्रकार कौशल आधारित प्रशिक्षण, इंटर्नशिप, तकनीकी दक्षता एवं डिजिटल कौशल उन्हें बेहतर रोजगार प्राप्त करने में सहायक हो सकते हैं। साथ ही राष्ट्रीय करियर सेवा पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया का लाइव प्रदर्शन भी किया गया। जिसम...