काशीपुर, अगस्त 6 -- काशीपुर। राधेहरि कॉलेज में भौतिक विज्ञान के 40 छात्र-छात्राओं की कॅरियर काउंसलिंग की गई। इस दौरान उन्हें रोजगार के अवसरों की जानकारी दी गई। बुधवार को महाविद्यालय के भौतिक विज्ञान विभाग द्वारा 'कक्षा से परे भौतिकी में करियर की खोज' नामक शीर्षक के तहत कॅरियर काउंसलिंग कार्यक्रम हुआ। जिसमें विषय विशेषज्ञ हरेंद्र सिंह बोहरा, असिस्टेंट प्रोफेसर, अनुप्रयुक्त विज्ञान विभाग, बिरला इंस्टीट्यूट आफ अप्लाइड साइंस, भीमताल ने व्याख्यान दिया। उन्होंने भौतिक विज्ञान विषय के साथ डिग्री प्राप्त करने के बाद विभिन्न क्षेत्रों जैसे शोध, अनुसंधान, विकास, अंतरिक्ष विज्ञान, संगणक भौतिकी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता इंजीनियरिंग, उद्योग, चिकित्सीय भौतिकी, शिक्षण, विज्ञान प्रसार आदि क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों पर प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने अन्य क्ष...