काशीपुर, फरवरी 7 -- काशीपुर, संवाददाता। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) में वार्षिक एचआर कॉन्क्लेव समन्वय 2026 चैप्टर 2 का आयोजन हुआ। इसमें वरिष्ठ उद्योग लीडर्स और एचआर प्रैक्टिशनर्स ने भाग लिया और आधुनिक कार्यस्थल में करियर और टैलेंट के बदलते स्वरूप पर विचार साझा किए। शनिवार को आईआईएम में कॉन्क्लेव की थीम फ्रॉम एम्प्लॉयमेंट टू एनेबलमेंट रखी गई। प्रथम पैनल चर्चा का विषय फ्रॉम जॉब टाइटल्स टू स्किल पोर्टफोलियोज: रीइमैजिनिंग करियर प्रोग्रेशन था। इस दौरान मदरसन के एचआर स्ट्रैटेजी देबोज्योति भट्टाचार्य ने कहा कि प्रोफेशनल्स को किसी भी रोल के लिए अप्लाई करने से पहले अपने स्किल फिट का आंकलन करना चाहिए और एफर्ट्स को आउटकम्स के साथ अलाइन करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि टेक्निक्स को सही संदर्भ में मास्टर करने के बाद सफलता स्वाभाविक रूप से मिलती ह...