बरेली, नवम्बर 26 -- बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस एंड इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी विभाग की ओर से बुधवार को कॅरियर एंड इनोवेशन विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता काउंसलर आरपी गंगवार ने छात्र-छात्राओं को कॅरियर निर्माण, नवाचार के अवसरों, उद्योग की बदलती आवश्यकताओं और भविष्य की संभावनाओं की जानकारी प्रदान की। छात्रों ने कॅरियर से जुड़े तमाम प्रश्न पूछे। कार्यक्रम संयोजक डॉ. अनिल बिष्ट, शिक्षक डॉ. अश्विनी गुप्ता, प्रोग्राम डायरेक्टर प्रो. विनय ऋषिवाल, कोआर्डिनेटर लाला राम आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...