छपरा, फरवरी 19 -- लोक नायक जय प्रकाश प्रौद्योगिकी संस्थान (एलएनजेपीआईटी) के स्टार्टअप प्रकोष्ठ के सहयोग से आईटीआई छपरा सदर में करियर आउटरीच स्टार्टअप कार्यक्रम 2026 का गुरुवार को भव्य और सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम बिहार सरकार उद्योग विभाग के अधीन आयोजित हुआ, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में नवाचार, उद्यमिता, समस्या-समाधान क्षमता और स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम एलएनजेपीआईटी के प्राचार्य डॉ. बिमल कुमार के संरक्षण तथा आईटीआई छपरा सदर की प्राचार्या शोभा शेखर की उपस्थिति व सहयोग से संपन्न हुआ, जिससे आयोजन को विशेष सफलता मिली। संपूर्ण कार्यक्रम का नेतृत्व प्रमुख संयोजक आलोक रंजन ने किया, जिन्होंने अपनी कुशल योजना और समन्वय से आयोजन को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित किया। एलएनजेपीआईटी के स्टार्टअप प्रकोष्ठ और इन्क्यूबेशन प्रकोष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.