बिहारशरीफ, जुलाई 30 -- आपदा की स्थिति में सरकार से मिलेगी आर्थिक मदद करायपरसुराय, निज संवाददाता। मजदूरों को अपना निबंधन कराकर लेबर कार्ड लेना जरूरी है। निबंधन कराने वाले मजदूरों को कार्यस्थल पर हादसा होने या आपदा के समय उनकी या उनके परिवार की आर्थिक मदद की जाती है। प्रखंड में अब तक 350 मजदूरों ने अपना निबंधन कराया है जो दूसरे प्रदेशों में काम कर रहे हैं। निबंधन कराने के लिए साइबर कैफे से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी मयूरी ने बताया कि निबंधन कराने वालों में अधिकांश दूसरे राज्यों की फैक्ट्रियों में काम कर रहे हैं। कार्यस्थल पर मौत होने पर बिहार सरकारी आर्थिक मदद करती है। जख्मी होने पर इलाज कराया जाता है और आर्थिक मदद की जाती है। निबंधन कराने के बाद मजदूरों को एक लेबर कार्ड दिया जाता है। इसके लिए आधार कार्ड व यह बतान...